{"_id":"6703dccb902d9d898807b4be","slug":"dehradun-police-arrested-wanted-accused-of-exam-fraud-from-rajasthan-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, एक साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, एक साल से था फरार
Mon, 07 Oct 2024 06:41 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:41 PM IST
सार
आरोपी ने परीक्षा में अपने स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा देने के लिए भेजा था। पूर्व में पुलिस ने परीक्षा देने आये मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेलाकुई थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर एसएससी एमटीएस परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई को बैठाने के पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
18 मई 2023 को सेलाकुई स्थित माया इंस्टीट्यूट में पर्यवेक्षकों ने दस्तावेज की जांच के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा था। आधार कार्ड और प्रवेशपत्र के मिलान के समय दोनों पर लगी फोटो अलग-अलग पाई गई थी। फर्जी अभ्यर्थी ने अपना नाम बिहार के नालंदा के नई सराय निवासी मनीष कुमार बताया था। उसने पुलिस को बताया था उसको राजस्थान के जिगनपुरा कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह गुर्जर ने अपनी जगह परीक्षा में बैठाया है। इंस्टीट्यूट के सीनियर सिस्टम एडमिन राकेश सेमवाल ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
Dehradun Crime: कोबरा गैंग का तंजानिया निवासी तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर आया था कोकीन
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का रोकथाम अधिनियम, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेज का असली के रूप में प्रयोग, साजिश आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि आरोपी मनीष कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसके जेल भेज दिया गया।