फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: PM Modi can come in February also to give the message of winter visit

Dehradun : शीतकालीन यात्रा का संदेश देने फरवरी में भी आ सकते हैं पीएम मोदी, सीएम धामी ने किया था अनुरोध

Fri, 24 Jan 2025 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 05:40 AM IST
सार

फरवरी में उनके शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए उत्तरकाशी में प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली प्रवास के दौरान पीएम से शीतकालीन यात्रा पर आने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Dehradun: PM Modi can come in February also to give the message of winter visit
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा फरवरी में भी उत्तराखंड आ सकते हैं। फरवरी में उनके शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए उत्तरकाशी में प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली प्रवास के दौरान पीएम से शीतकालीन यात्रा पर आने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


यही माना जा रहा था कि पीएम राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने जब उत्तराखंड आएंगे तो इस दौरान वह शीतकालीन यात्रा पर जाएंगे। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा के लिए बाद में आएंगे। वह 28 जनवरी को देहरादून आएंगे और इस दौरान राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन व अवस्थापना से जुड़ी कुछ योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद नई दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि पीएम के इस प्रवास के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं के मसले भी उठाए जाएं। हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य सरकार को अभी पूरा कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए फरवरी में उत्तरकाशी में प्रवास कर सकते हैं। उनके गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। उस दौरान प्रधानमंत्री सीमांत गांवों के स्थानीय लोगों, युवाओं और सीमा पर तैनात सैनिकों से भी संवाद कर सकते हैं।


बता दें कि प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों से बदरीनाथ और केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। केंद्रीय सहायता से इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी अवस्थापना कार्य कराने का अनुरोध प्रधानमंत्री से कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed