फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun players waved their glory in Kabaddi, created history by winning double title

कबड्डी में देहरादून के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, दोहरा खिताब जीतकर रचा इतिहास -

Mon, 13 Dec 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dehradun players waved their glory in Kabaddi, created history by winning double title
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में देहरादून के खिलाड़ियो ने जबरदस्त दमखम दिखाया। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजित किया गया। जिसमें अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग में देहरादून की टीमों में शामिल खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं अंडर-21 आयु वर्ग में हरिद्वार की टीम ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के आयोजकोों के मुुतबिक बालक वर्ग अंडर-17 आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल ऊधमसिंहनगर और टिहरी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें ऊधमसिंहनगर की टीम ने टिहरी की टीम को 36-28 के अंतर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल देहरादून व हरिद्वासर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें देहरादून की टीम ने हरिद्वार की टीम को 31-28 के अंतर से ह राया। देहरादून और ऊधमसिंहनगर के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में देहरादून की टीम ने ऊधमसिंहनगर की टीम को 29-17 के अंतर से पराजित किया। जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबला देहरादून और नैनीताल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून की टीम ने नैनीताल की टीम को 46-28 के अंतर से करारी शिकस्त दी। बालक वर्ग अंडर-21 में खिताबी मुकाबला हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें हरिद्वार की टीम ने ऊधमसिंहनगर की टीम को 37-24 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मुकाबलों के समापन पर विजेता टीमों को खेल एवं युवा कल्याण निदेशक जीएस रावत ने पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक युवा कल्याण आरसी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed