{"_id":"6658dfcc381062bb1e0ed795","slug":"dehradun-on-pretext-of-investigation-police-incharge-exploited-victim-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun : विवेचना के बहाने चौकी इंचार्ज ने पीड़िता से कई बार किया दुष्कर्म, निलंबन के बाद जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun : विवेचना के बहाने चौकी इंचार्ज ने पीड़िता से कई बार किया दुष्कर्म, निलंबन के बाद जांच शुरू
Fri, 31 May 2024 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 04:59 AM IST
सार
आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चोरी के मामले में विवेचना कर रहे रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज के पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। पीड़िता योगा ट्रेनर है और उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई। इसकी जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना हुआ। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। वहां एक होटल में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे अपार्टमेंट में बुलाया। रिवाल्वर दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। उसे और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता रहा। बाद में पता चला कि आरोपी विवाहिता है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सीओ की देखरेख में होगी जांच
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भावना को दी गई है। उपनिरीक्षक भावना क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में इसकी विवेचना करेंगी।
बाद में आरोपी दरोगा पर आई थी जांच
पीड़िता के घर हुई चोरी के मामले की जांच पहले सुमेर सिंह कर रहे थे। उनका तबादला होने के बाद जांच आरोपी मनोज भट्ट को मिल गई। इसके बाद से ही आरोपी महिला के साथ जांच के बहाने दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने सबसे पहले महिला को जांच के बहाने एक कैफे में बुलाया, जहां से महिला को नैनीताल लेकर गया। इसके बाद आरोपी महिला को घर बुलाकर भी दुष्कर्म करता रहा।