{"_id":"5fca64868ebc3ecfdf3a3aa0","slug":"dehradun-ninth-class-girl-student-found-hanging-in-her-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: घर में फंदे पर लटकी मिली नौवीं की छात्रा, परिजन बता रहे आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: घर में फंदे पर लटकी मिली नौवीं की छात्रा, परिजन बता रहे आत्महत्या
Fri, 04 Dec 2020 10:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में कक्षा नौवीं की छात्रा का शव उसके घर पर फंदे पर लटका मिला। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन इलाके का है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक लड़की ने फांसी लगाई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। लड़की को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसओ के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी तीन चार दिनों से काफी गुमसुम थी। रात में भी उसने परिजनों से बहुत ज्यादा बात नहीं की। इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था, उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रायपुर पुलिस को शुक्रवार को मैक्स अस्पताल से एक डेथ मेमो मिला था। इसमें अंदाज मंगला निवासी अमन विहार की मृत्यु के बारे में सूचना थी। पुलिस मैक्स अस्पताल पहुंची तो अंदाज के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को अंदाज की अचानक तबीयत खराब हुई थी। उसने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ रायपुर दिलबर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।