फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Youth Died due to electric Current by 33 KV line While taking down candidate's banner

Dehradun: छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

युवक छत की दूसरी मंजिल से चुनावी बैनर उतारने गया। छत का एक कोना 33 लाइन को छू रहा था। जैसे ही वह बैनर उतारने लगा एक तेज धमाका हुआ और युवक छत पर ही गिर पड़ा।

विज्ञापन
Dehradun News Youth Died due to electric Current by 33 KV line While taking down candidate's banner
बैनर उतारते हुए यहीं हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के जौलीग्रांट में निकाय चुनाव के दौरान हादसा हो गया। दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह दस बजे करीब हुई। युवक छत की दूसरी मंजिल से चुनावी बैनर उतारने गया। छत का एक कोना 33 लाइन को छू रहा था। जैसे ही वह बैनर उतारने लगा एक तेज धमाका हुआ और युवक छत पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Live: मतदाताओं में उत्साह, प्रदेश में 10 बजे तक करीब 12 फीसदी मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। युवक के शव को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से अठुरवाला के युवक की मौत हुई है। जिसका नाम मनोज पंवार (26) बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed