{"_id":"6829ad7c591f1a2eb9094500","slug":"dehradun-news-youth-died-due-to-drowning-while-bathing-irrigation-canal-head-in-jolly-grant-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: जौलीग्रांट में हादसा...कालूवाला में सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: जौलीग्रांट में हादसा...कालूवाला में सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय डूबने से किशोर की मौत
Sun, 18 May 2025 03:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 May 2025 03:26 PM IST
सार
कालूवाला में सौंग नदी में जौलीग्रांट सिंचाई नहर का हेड है। सुबह काफी लोग वहां पर नहा रहे थे। इसी दौरान अठूरवाला का एक किशोर सिंचाई नहर सिर में डूब गया।
विज्ञापन
- फोटो : ani
विस्तार
जौलीग्रांट के कालूवाला में सौंग नदी पर बने सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय डूबने से अठूरवाला के एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को नहर के हेड से निकालकर 108 की मदद से सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कालूवाला प्रशासक पंकज रावत ने कहा कि कालूवाला में सौंग नदी में जौलीग्रांट सिंचाई नहर का हेड है। जिससे सिंचाई नहर में पानी जाता है। जिसे करीब दो साल पहले बनाया गया था। आज सुबह काफी लोग वहां पर नहा रहे थे। इसी दौरान अठूरवाला का एक किशोर सिंचाई नहर सिर में डूब गया। जिससे उसके सिर में भी चोट आई है।
विज्ञापन
रुड़की में ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या: बुरी तरह से कुचला सिर, तेजाब भी डाला, काली पन्नी में बंधी मिली लाश
विज्ञापन
सभासद संदीप नेगी ने कहा कि किशोरअठूरवाला का रहने वाला है। सूचना पाकर किशोर के परिजन डोईवाला अस्पताल पहुंचे। उधर डोईवाला चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस भंडारी ने कहा कि किशोर को मृत घोषित किया गया है।