Dehradun: बीच बाजार सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री को पकड़ने का प्रयास, समर्थकों ने खूब की धुनाई, वीडियो वायरल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हंगामा देख रुक गए और मामले की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने युवक को वहां से हटाने का प्रयास किया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।
विस्तार
देहरादून के डाकरा बाजार में जनसंपर्क अभियान के दौरान निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर एक सिरफिरा अचानक लपक पड़ा। उसने मंत्री को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच वहां मौजूद समर्थकों ने उसे धर लिया।
उसके हाथ से डंडा छीनकर उसकी जबरदस्त धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और थाने ले आई। यहां पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में उसे बिना कार्रवाई के ही छोड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Dehradun: खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के आरोपी कोच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, तीन पीड़िताओं समेत 15 की होगी गवाही
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नया गांव और जोहड़ी में जनसंपर्क किया। इसके बाद वह डाकरा बाजार पहुंच गए। उन्होंने दो-चार दुकानदारों से बात की। इसी बीच एक युवक वहां पर डंडा लेकर पहुंच गया। वह अचानक मंत्री के ऊपर लपका और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। मगर, उनके साथ चल रहे समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर लेटाकर लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। मंत्री के साथ मौजूद गार्ड ने भी उसे बचाने का प्रयास किया। इसी बीच सर्किट हाउस चौकी से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसके बारे में जानकारी की। पता चला कि वह बिजनौर का रहने वाला है और एक ठेकेदार के यहां बिजली मिस्त्री है। वह बृहस्पतिवार शाम को ठेकेदार के यहां से भाग आया था। सुबह उसने एक डंडा उठाया और आसपास के लोगों को धमकाने लगा। इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि उसके परिजनों को भी देहरादून बुला लिया गया था। उन्होंने बताया कि उसे मानसिक बीमारी है। इसके कारण दौरे पड़ते हैं। उसका इलाज भी चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.