फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Vice President Jagdeep Dhankhar reached RIMC, addressed cadets after planting trees

Dehradun: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे RIMC, पाैधरोपण के बाद कैडेट्स को किया संबोधित

Sun, 01 Sep 2024 12:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Sep 2024 12:01 PM IST
सार

कैडेट्स को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आप देश के भविष्य हो। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि हर किसी को पर्यावरण के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
Dehradun News Vice President Jagdeep Dhankhar reached RIMC, addressed cadets after planting trees
उपराष्टपति ने किया पाैधरोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दाैरे पर देहरादून पहुंचे हैं। दूसरे दिन आज वह राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज(आरआईएमसी) पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने काॅलेज प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' से पाैधरोपण किया। उसके बाद उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को संबोधित किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि हर किसी को पर्यावरण के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाना चाहिए।

विज्ञापन


Uttarakhand: नहीं बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, पंचायतीराज निदेशालय ने परीक्षण के बाद शासन को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन


उन्होंने कड़ी मेहनत पर विश्वास जताया और असफलताओं से सीख लेने की बात कही। उन्होंने चंद्रयान-2 का उदाहरण देकर कैडेट्स को समझाया कि सफलता के नजदीक होकर भी हम मिशन चंद्रयान-2 में सफल नहीं हुए थे, लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और चंद्रयान 3 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने नारी शक्ति के बारे में कहा कि आज महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। वह एयरक्राफ्ट चल रही है स्पेस में जा रही है। आपको भी अपनी उड़ान को मजबूत और लंबा बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed