फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Leopard Killed four year old child in Singli village dead body recovered from forest

Dehradun: सिंगली गांव में चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार, जंगल से बरामद हुआ शव

Wed, 27 Dec 2023 10:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Dec 2023 10:18 AM IST
सार

Dehradun News: राजपुर थाना क्षेत्र के सिंगली गांव में रात करीब दस बजे अरुण सिंह का चार साल का बच्चा मां के साथ आंगन में था। इसी दौरान घर के पास ही घात लगाए गुलदार ने बच्चे को अकेले पाकर उठाकर जंगल में भाग गया।

विज्ञापन
Dehradun News Leopard Killed four year old child in Singli village dead body recovered from forest
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के राजपुर क्षेत्र के सिंगली गांव में गुलदार की धमक से दहशत बनी हुई है। देर रात गुलदार एक घर के आंगन से चार साल के बच्चे का उठा ले गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमों ने रात भर क्षेत्र में कांबिंग की। सुबह टीमों को पास ही जंगल में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। उधर, क्षेत्र में गुलदार की धमक के बाद भय का माहौल है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए हैं। साथ ही जगह-जगह कैमरे लगाकर क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ईंट भट्टे की दीवार गिरी: पलक झपकते ही मलबे में जिंदा दफन हुईं छह जिंदगियां, हर ओर मची चीख पुकार, तस्वीरें

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के सिंगली गांव में रात करीब दस बजे अरुण सिंह का चार साल का बच्चा मां के साथ आंगन में था। इसी दौरान घर के पास ही घात लगाए गुलदार ने बच्चे को अकेले पाकर उठाकर जंगल में भाग गया। इससे घर में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर तत्काल एसएसपी ने सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुलाकर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग शुरू कराई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ आसपास जंगल में रातभर सर्च अभियान चलाया लेकिन रात को शव बरामद नहीं हो पाया। सुबह टीमों को बच्चे का क्षत-विक्षप्त शव पास ही जंगल में बरामद हुआ। वन विभाग मसूरी रेंज के डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि कांबिग के दौरान एक-दो बार गुलदार दिखा भी, लेकिन इसके बाद वह क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आया।

वन विभाग ने लगाए तीन पिंजरे
घटना के बाद वन विभाग मसूरी रेंज ने गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगा दिए हैं। डीएफओ मसूरी रेंज वैभव कुमार ने बताया कि पिंजरों के साथ ही आसपास ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। रात्रि गश्त के लिए मसूरी रेंज, मालसी रेंज व रायपुर रेंज की टीमों को लगाया गया है।

क्षेत्र में पहली बार दिखा गुलदार, भय का माहौल
सिंगली गांव क्षेत्र में गुलदार की धमक से भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण दिन में भी अकेले जाने से डर रहे हैं। रात को लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार को पकड़ने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed