{"_id":"651526a88443f5e022004a34","slug":"dehradun-news-tibetans-protested-by-taking-out-a-candle-march-against-china-oppressive-policies-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे तिब्बती, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे तिब्बती, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
Thu, 28 Sep 2023 12:43 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:43 PM IST
सार
बता दें कि तिब्बती नागरिक हर साल 27 सितंबर को काला दिवस मनाते हैं। इसी क्रम में रीजनल तिब्बतन वुमेन एसोसिएशन व तिब्बतन यूथ कांग्रेस की ओर से तेजीन पासंग के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
तिब्बती समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ तिब्बती समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे। उन्होंने लैंसडाउन चौक से कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। बता दें कि तिब्बती नागरिक हर साल 27 सितंबर को काला दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम: अगले दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी, जानें किस दिन विदा होगा मानसून
विज्ञापन
बुधवार शाम दून रीजनल तिब्बतन वुमेन एसोसिएशन व तिब्बतन यूथ कांग्रेस की ओर से तेजीन पासंग के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। लोग तिब्बती मार्केट से लैंसडाउन चौक से बुद्धा चौक से पटेल रोड होते हुए तहसील चौक से दर्शन लाल चौक- लेसडाउन चौक होते हुए वापस तिब्बती मार्केट पहुंचे। इस दौरान 'वक्ताओं ने चीन सरकार की अमानवीय हिंसक दमन की निंदा की।
विज्ञापन