फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Three people arrested for betting in IPL matches

Dehradun: आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार, इस सीजन में कर चुके दो करोड़ की सट्टेबाजी

Thu, 27 Apr 2023 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 09:56 PM IST
सार

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि डीआईजी, एसएसपी को सरस्वती विहार डी ब्लाॅक स्थित एक घर में सट्टेबाजी की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Dehradun news Three people arrested for betting in IPL matches
सट्टा लगाने के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल मैचों में सट्टे का भंडाफोड़ करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब दबिश दी उस समय तीनों आरोपी मोबाइल पर मैच देखते हुए सट्टा लगा रहे थे। मौके से पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ड, नगदी, रजिस्टर सहित अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी आईपीएल के इस सीजन में अब तक दो करोड़ की सट्टेबाजी कर चुके हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि डीआईजी, एसएसपी को सरस्वती विहार डी ब्लाॅक स्थित एक घर में सट्टेबाजी की सूचना मिली थी। इस पर सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी के नेतृत्व में थाना नेहरू काॅलोनी तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने दबिश दी। यहां तीन लोग मिले, जो मोबाइल पर मैच देखते हुए अलग-अलग मोबाइलों के माध्यम से अन्य लोगों से संपर्क कर मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: 94 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसका लेखा-जोखा रजिस्टर में अंकित कर रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान योगेश कुमार निवासी न्यू डी ब्लॉक सरस्वती विहार नेहरू काॅलोनी, नितिन और बबलू निवासी कस्बा जानसठ मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ऑनलाइन बैटिंग साइट से लेते थे लाइन

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 2000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से ऑनलाइन बैटिंग साइट से लाइन लेते थे। इस पर मैच व सट्टे का रेट चलता रहता है। उसके बाद वह लोगों से फोन के माध्यम से संपर्क कर सट्टा लगवाते थे।

यूपीआई के माध्यम से लेनदेन

आरोपी यूपीआई के माध्यम से लेनदेन करते थे। सट्टा लगाने वाले को यह अंदाजा लगाना होता था कि 6, 10, 15 और 20 ओवर में कितने रन बनेंगे। यदि, अंदाजा सही निकलता तो लगाई गई रकम की दोगुनी वापस की जाती थी।


हर मैच में लगाते थे 6 से 7 लाख का सट्टा

आरोपी प्रत्येक मैच में लगभग छह से सात लाख रुपये का सट्टा लगवाते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आईपीएल के इस सीजन में अब तक करीब दो करोड़ रुपये का सट्टा लगवा चुके हैं। वे मुजफ्फरनगर, मेरठ, देहरादून और अन्य स्थानों के लोगों से पैसा लगवाते हैं। पुलिस से बचने के लिए वह किसी एक स्थान पर ज्यादा दिन नहीं रुकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed