Dehradun: कामयाब हस्तियों को मिला अमर उजाला इमर्जिंग लीडर्स ऑफ गढ़वाल सम्मान, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह की जमकर प्रशंसा की। कहा कि लोगों तक समाचार पत्र के माध्यम से सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना प्रशंसनीय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से कामयाबी की मिशाल पेश करने वाली हस्तियों को इमर्जिंग लीडर्स ऑफ गढ़वाल सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
देहरादून के जीएमएस रोड स्थित सेेफ्राॅन होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह की जमकर प्रशंसा की। कहा कि लोगों तक समाचार पत्र के माध्यम से सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना प्रशंसनीय है। अमर उजाला का देश के साथ ही प्रदेश के विकास में अहम योगदान रहा है। राज्य आंदोलन के साथ ही श्रीराम मंदिर आंदोलन में अमर उजाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्तरकाशी भूकंप के बाद अमर उजाला ने लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। इस त्रासदी के बाद अखबार ने जो भूमिका निभाई, उसकी बदौलत पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व भी उत्तरकाशी की मदद के लिए पहुंच गया था। निष्पक्षता से अमर उजाला पक्ष व विपक्ष में खबरें प्रकाशित करता है। समस्या छोटी हो या बड़ी अखबार उसे जिम्मेदारी के साथ उठाता है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी अमर उजाला की विश्वसनीयता के बारे में बताते हुए कहा कि कई बार लोग हमारी बात को सच नहीं मानते हैं लेकिन जो अखबार में छपता है उसे सच मानते हैं। कहा कि अखबार में छपी खबरों से उनका और सरकार का मार्गदर्शन होता है। अमर उजाला की विश्वसनीयता मैदान से लेकर पहाड़ तक अतुलनीय है। इस दौरान अमर उजाला के स्थानीय संपादक दया शंकर शुक्ला, जीएम डीडी जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन लोगों का हुआ सम्मान
1. पंकज नौटियाल, प्रिसिंपल बलूनी पब्लिक स्कूल
2. संदीप गुप्ता, डायरेक्टर दून डिफेंस एकेडमी
3. अमिताभ अनिरुद्ध, संस्थापक, अनिरुद्ध स्टोर
4. राकेश बत्ता, प्रेसीडेंट, आरबीएस डेवलपर्स
5. चंद्र शेखर मेहरवाल, चेयरमैन, शेखर बाय मयंक
6. ले. कर्नल रिटायर्ड बीएम थापा, सीनियर वाईस प्रेसीडेंट, देहरादून एक्स सर्विस मैन लीग
7. डॉ. संजय गांधी, हृदय रोग विशेषज्ञ, सिटी हार्ट सेंटर देहरादून
8. डॉ. ज्योत्सना रमोला, प्राचार्य, डीडी कॉलेज
9. डॉ. जेएस सचान, संस्थापक देहरादून क्रिकेट क्लब
10. डीसी बंसल, प्रेसीडेंट, आईआईएमटी एवं एग्रो साइंस
11. डॉ. हंस वैश, को-डायरेक्टर, मेहर हॉस्पिटल
12. पंकज महावर, डायरेक्टर, महावर मैचिंग पैलेस
13. पूजा पोखरियाल, डायरेक्टर, सनराइज एकेडमी
14. संजय गुप्ता, डायरेक्टर वाइब्रेंट क्लासेस
15. हरीश मित्तल, फाउंडर, वेगा ज्वेल्स
16. मुकेश लाल, उमा लाल, चेयरमैन, मास्टर क्लासेस
17. संजीव वार्ष्णेय, वर्षा वार्ष्णेय, चेयरमैन एसवी एसोसिएट
18. कौशल्या रावत, ग्राम प्रधान, स्मार्ट गांव, क्यारकुली भट्टा
19. अनिल माटा, आनंद माटा, फाउंडर, आनंद माटा ट्रेडिंग कंपनी
20. अबुंज गर्ग, फाउंडर, समोसा जी
21. शिवांग बिष्ट, हिमांशु खत्री, फाउंडर, जीवन संकल्प रीहेबिलेशन सेंटर
22. डॉ. अनूप नेगी, डायरेक्टर, एडवांस आयुर्वेदिक क्लीनिक
23. अवधेश शाहा, डायरेक्टर, अलंकार ज्वैलर्स