फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : STF arrested up jabbar gang member

Dehradun News : एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जब्बार गैंग का शातिर बदमाश पकड़ा

Wed, 23 Dec 2020 12:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
dehradun news : STF arrested up jabbar gang member
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

यूपी पुलिस से बचकर दून में पहचान बदलकर रह रहे जब्बार गैंग के एक कुख्यात को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक वह जल्द ही किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। जब्बार गैंग के इस बदमाश के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हिमाचल में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग रोडवेज बसों में लूटपाट के लिए कुख्यात है। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों यूपी पुलिस ने एसटीएफ को कई बदमाशों और गैंग के बारे में सूचना दी थी। बताया गया था कि ये बदमाश उत्तराखंड में छिपे हुए हैं। इन्हीं सूचनाओं को पुख्ता करते हुए सोमवार को एक सटीक जानकारी जब्बार गैंग के सदस्य के बारे में मिली। इस पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर संदीप नेगी ने अपनी टीम के साथ सहस्रधारा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारा। यहां से एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


उसके कमरे से एक देशी तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम पहले विवेक बताया। लेकिन, मौके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कपिल देव पुत्र नैन सिंह निवासी बादी नक्कुड़ सहारनपुर के रूप में हुई। कपिल के खिलाफ सहारनपुर और आसपास के थानों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह हिमाचल पुलिस के द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में वह यहां पर अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस में करते थे लूटपाट
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब्बार गैंग रोडवेज बसों में लूटपाट के लिए कुख्यात है। हालांकि, बीते कुछ सालों से गैंग शांत था। लेकिन, कपिल किसी न किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा रहता था। वर्ष 2009 में उसने और उसके साथियों ने गागलहेड़ी सहारनपुर में रोडवेज बस में लूटपाट की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही उसने फतेहपुर में एक व्यापारी से लाखों रुपये की नगदी लूटी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संदीप नेगी, एसआई उमेश कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed