फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: STF Arrested Three members of Kabutarbazi gang including woman

देहरादून: महिला समेत कबूतरबाजी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर हजारों युवाओं को ठगा

Mon, 30 Aug 2021 10:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Aug 2021 10:53 AM IST
सार

राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन के सामने कैरी कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एजेंसी पर छापा मारा गया। पता लगा था कि यहां से युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर फर्जी चयन सर्टिफिकेट, नियुक्तपत्र भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: STF  Arrested Three members of Kabutarbazi gang including woman
महिला गिरफ्तार(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून एसटीएफ ने दून में सक्रिय कबूतरबाजी (विदेश भेजने का झांसा देने वाले) गैंग पकड़ा है। आरोपी बाकायदा एक एजेंसी चलाते थे और युवाओं को नौकरी का फर्जी नियुक्तिपत्र भी देते थे। इसमें एजेंसी के संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एजेंसी के दफ्तर से पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तीन युवकों ने अपने साथ हुई ठगी की सूचना दी थी। इस पर राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन के सामने कैरी कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एजेंसी पर छापा मारा गया। पता लगा था कि यहां से युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर फर्जी चयन सर्टिफिकेट, नियुक्तपत्र भी दिए जा रहे हैं। यह एजेंसी तीन लोग चला रहे थे।
विज्ञापन


एजेंसी के पंजीकरण के बारे में पता किया गया तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। एसटीएफ ने मौके से राम शर्मा निवासी मंडी डबवाली, सिरसा हरियाणा, प्रदीप कुमार निवासी फूलटाउन, भटिंडा पंजाब और सीमा शुक्ला निवासी चमकौर साहिब, रोपड़ पंजाब को पकड़ा गया। इनके पास से सिंगापुर की स्टैंमफोर्ड कंपनी का फर्जी नियुक्तिपत्र व अन्य दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

चंडीगढ़ में भी थी एजेंसी, डेढ़ माह पहले आए दून 
आरोपियों ने चंडीगढ़ में भी रेफोर्ड इमिग्रेशन सर्विस नाम से एजेंसी खोली थी। यहां उन्होंने हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों के युवाओं से लाखों रुपये ठगे थे। इसके बाद वहां एजेंसी बंद कर भाग निकले। करीब डेढ़ माह पहले ही उन्होंने देहरादून में यह कार्यालय खोला था। प्रदीप कुमार दिल्ली में भी एक मुकदमे में जेल जा चुका है। एसटीएफ के अनुसार इन्होंने अब तक उत्तराखंड और अन्य  राज्यों में 500 से ज्यादा युवाओं को ठगा है। वास्तविक संख्या पता लगाने के लिए एसटीएफ दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 


36 पासपोर्ट, 35 चयनपत्र बरामद
आरोपियों के कार्यालय से एसटीएफ ने बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए हैं। मौके पर फर्जीवाड़े से बनाए गए 35 चयन पत्र, 36 पासपोर्ट, दो कैश बुक, दो लैपटॉप, 310 एप्लीकेशन फॉर्म, 520 विजिटिंग कार्ड, 15 मेडिकल रिपोर्ट, नौ आधार कार्ड और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed