फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Shooting outside café case revealed Shot fired over a dispute involving Money

कैफे के बाहर फायरिंग का खुलासा: डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में मारी थी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 09:53 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 22 Jul 2026 09:53 PM IST
सार

19 जुलाई को सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर, झबरेड़ा (हरिद्वार) ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि स्वास्तिक कैफे, दून मेडिकल कॉलेज के निकट शुभम और युवराज ने उस पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया।

विज्ञापन
Dehradun News Shooting outside café case revealed Shot fired over a dispute involving Money
कैफे के बाहर फायरिंग का आरोपी पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटेलनगर क्षेत्र में दून मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शुभम पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद के चलते अंजाम दी गई थी।

विज्ञापन


पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि 19 जुलाई को सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर, झबरेड़ा (हरिद्वार) ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि स्वास्तिक कैफे, दून मेडिकल कॉलेज के निकट शुभम और युवराज ने उस पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने 21 जुलाई को चंद्रबनी चौक से चंद्रबनी जाने वाली सड़क पर मुख्य आरोपी शुभम पंवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: देहराखास में वारदात; कारोबारी की घर में घुसकर की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी पकड़ा

पूछताछ में आरोपी शुभम पंवार ने बताया कि उसका सन्नी चौधरी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन था। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन पैसों के विवाद के कारण उनके संबंध खराब हो गए। आरोपी का कहना है कि वह कई बार बातचीत कर विवाद खत्म करना चाहता था, लेकिन सन्नी उससे मिलने से बच रहा था।

घटना वाली रात उसे सूचना मिली कि सन्नी उसके एक दोस्त के पीजी हॉस्टल के पास मौजूद है। वह उससे बात करने पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने अपने पास मौजूद पिस्टल से सन्नी पर फायर कर दिया। पुलिस मामले में नामजद दूसरे आरोपी युवराज की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed