{"_id":"5f1eaa864dee344a2c287449","slug":"dehradun-news-sexual-assault-with-a-missing-minor-from-nari-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : नारी निकेतन से गुमशुदा नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता रेलवे स्टेशन से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : नारी निकेतन से गुमशुदा नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता रेलवे स्टेशन से बरामद
Mon, 27 Jul 2020 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
नारी निकेतन से 24 जुलाई को गायब हुई नाबालिग को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दून रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पास दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को नारी निकेतन के हवाले कर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 24 जुलाई की सुबह केदारपुरम स्थित नारी निकेतन से एक नाबालिग बिना बताए गायब हो गई थी। नारी निकेतन की अधीक्षक बीना डबराल की सूचना पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर नाबालिग के फोटो चस्पा किए गए।
विज्ञापन
साथ ही निकेतन के मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। उसमें नाबालिग स्टेशन की और जाती दिखाई दी। स्टेशन के आसपास तलाशी अभियान चलाया। रविवार को गुमशुदा को स्टेशन से सकुशल बरामद किया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से निकेतन से भागी थी। वह अपने माता-पिता के पास दिल्ली वापस जाना चाहती थी।
विज्ञापन
लेकिन पैसे न होने के कारण आसपास छुपी रही। 24 तारीख को ही वह पैदल हर्रावाला स्टेशन तक पहुंची थी। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। उसके बाद वह वापस दून स्टेशन आई। पुलिस ने नाबालिग को नारी निकेतन के हवाले कर दिया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।