फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News RBI Forensic Audit Confirms Scam at Urban Co-operative Bank First FIR Registered

Dehradun: अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि, पहली एफआईआर दर्ज

Fri, 15 May 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 15 May 2026 10:35 PM IST
सार

फरवरी में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाले की बात सामने आई थी। बैंक में वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाते हुए आरबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में परेशान हुए ग्राहक लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Dehradun News RBI Forensic Audit Confirms Scam at Urban Co-operative Bank First FIR Registered
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि हुई है। इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तत्कालीन सचिव (मृत्यु हो चुकी), दो शाखा प्रबंधक, एक कार्यकारी प्रबंधक और हार्डवेयर इंजीनियर को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि इन सभी ने मिलीभगत कर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये का गबन किया है। कई ग्राहकों का पैसा अपने खातों में भी ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की एसआईटी और आरबीआई की जांच इस मामले में चल रही है। जल्द ही कुछ और प्राथमिकियां भी दर्ज की जा सकती हैं।
विज्ञापन


गत फरवरी में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाले की बात सामने आई थी। बैंक में वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाते हुए आरबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में परेशान हुए ग्राहक लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने भी एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, आरबीआई ने फॉरेंसिक ऑडिट और फॉरेंसिक अकाउंटिंग जांच शुरू कराई। अब आरबीआई की ओर से वर्ष 2013-14, 2014-15 और 2015-16 की फॉरेंसिक अकाउंटिंग एंड इन्वेस्टिगेटिंग रिपोर्ट तैयार की है। इसमें घोर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं।

Roorkee: यूसीसी के तहत हलाला मामले में केस दर्ज, पीड़िता से मिलने पहुंचीं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष

Trending Videos

जांच में पाया गया कि आरोपियों ने बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में गलत प्रविष्टियां की हैं। लेजर खातों में हेरफेर किया और अपने खातों में रकम ट्रांसफर की। कैश बैलेंस को वास्तविक स्थिति से अलग दर्शाया गया। दिन की समाप्ति के बाद खातों का सही मिलान नहीं किया गया। इससे बैंक की दैनिक लेखा प्रणाली को जानबूझकर प्रभावित किया गया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार यह सब काम बैंक के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ मिलकर किया गया। पुलिस अधीक्षक सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये लोग हुए नामजद

- पूर्व सचिव आरके बंसल (अब मृत्यु हो चुकी)
- सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर इंजीनियर गणेश चंद्र वार्ष्णेय
- तत्कालीन शाखा प्रबंधक महावीर सिंह
- तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजय गुप्ता
- कार्यकारी शाखा प्रबंधक विजय मोहन भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed