फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Ragging Complaint at Doon Medical College Proves to be Bogus; Committee Submits Detailed Report

Dehradun: फर्जी निकली दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, कमेटी ने प्राचार्य को सौंपी विस्तृत रिपोर्ट

Thu, 09 Apr 2026 10:39 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Apr 2026 10:39 PM IST
सार

सात मार्च को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने कॉलेज में शिकायत देकर बताया कि उसके साथ फैकल्टी और पीजी चिकित्सकों ने रैगिंग की है। प्रबंधन ने इस मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Ragging Complaint at Doon Medical College Proves to be Bogus; Committee Submits Detailed Report
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत फर्जी निकली। एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट प्राचार्य डॉ.गीता जैन को सौंपी गई है। इसमें सभी पहलुओं को स्पष्ट किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सात मार्च को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने कॉलेज में शिकायत देकर बताया कि उसके साथ फैकल्टी और पीजी चिकित्सकों ने रैगिंग की है। प्रबंधन ने इस मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया। कमेटी ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष के सभी 150 छात्रों से बातचीत की। साथ ही महिला और पुरुष कक्षा प्रमुख के बयान लिए। इसमें उनकी ओर से बताया कि उन्हें इस तरह के माहौल के बारे में कभी भी महसूस नहीं हुआ। इसके अलावा एंटी रैगिंग कमेटी मानती है कि अगर कोई फैकल्टी या पीजी डॉक्टर किसी जूनियर छात्र को अनुशासन में आने के लिए कहता है तो ये रैगिंग की श्रेणी में नहीं आता है।
विज्ञापन


Rishikesh: रोमानिया से घूमने आई थी महिला पर्यटक, तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


रैगिंग की परिभाषा बहुत ही वृहद है। इसके अलावा शिकायतकर्ता छात्र की ओर से किसी फैकल्टी या पीजी चिकित्सक विशेष का नाम भी नहीं लिया गया। प्रबंधन के मुताबिक एंटी रैगिंग कमेटी ने सभी पहलुओं की जांच की। इसमें शिकायत पूरी तरह फर्जी पाई गई। कॉलेज में किसी भी प्रकार की रैगिंग की घटना नहीं हुई है। इस प्रकार की गलत या भ्रामक शिकायत संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करती है।

एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि कॉलेज में किसी भी प्रकार की रैगिंग की घटना नहीं हुई है। इसके सभी संभावित पहलुओं को जांचा गया है।
- डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed