फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News ragging and sexual harassment Victim student magisterial statement recorded

Dehradun: स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला, परिजनों के पहुंचने पर हुए छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान

Wed, 18 Sep 2024 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2024 10:00 PM IST
सार

असम पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने असम में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका बेटा दून के एक नामी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। 

विज्ञापन
Dehradun News ragging and sexual harassment Victim student magisterial statement recorded
- फोटो : freepik

विस्तार

दून के एक नामी स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न के शिकार छात्र के पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। छात्र के माता-पिता मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। इस मामले में असम में हुई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि असम पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने असम में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका बेटा दून के एक नामी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। आरोप है कि स्कूल में वरिष्ठ छात्रों ने उनके बेटे के साथ रैगिंग की। साथ ही उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले के बाद वो छात्र को असम ले गए और वहां मुकदमा दर्ज कराया। वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर डालनवाला ट्रांसफर कर दिया गया। अब डालनवाला पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। गत शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर जांच भी की थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों को देहरादून बुलाया गया था। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं। इन बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed