फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Prostitution Racket Busted in Dehrakhas and 13 girls and boys Arrested

देहरादून: देह व्यापार का भंडाफोड़, छह युवतियों समेत 13 लोग गिरफ्तार, ऑनलाइन होती थी बुकिंग

Tue, 27 Jul 2021 12:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jul 2021 12:07 PM IST
सार

पुलिस ने देवऋषि एनक्लेव लेन सात स्थित मकान में छापा मारा। वहां ऑनलाइन कालगर्ल सप्लाई का हेडक्वार्टर बनाकर धंधा चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Dehradun News: Prostitution Racket Busted in Dehrakhas and 13 girls and boys Arrested
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास इलाके में चल रहे ऑनलाइन देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने छह युवतियों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सभी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से बुकिंग करते थे। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि देवऋषि एनक्लेव से देह व्यापार के व्यापार के चलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने देवऋषि एनक्लेव लेन सात स्थित मकान में छापा मारा। वहां ऑनलाइन कालगर्ल सप्लाई का हेडक्वार्टर बनाकर व्यापार चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर छह महिला समेत 13 आरोपी पकड़े हैं। मौके पर भी पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में लोग मिले। पुलिस ने सरगना अजय कुशवाह उर्फ वरुण ठर्फ साहिल को गिरफ्तार किया। वह ऑनलाइन ग्राहक ढूंढता  था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्कार्ट सर्विस के लिए वह ऑन बुकिंग करने के साथ ही व्हाट्एप से बुकिंग लेता था। इसके लिए ऑनलाइन महिलाओं के फोटो भेजे जाते थे। इसके बाद मोटी रकम लेकर बुकिंग होती। कई बार अपार्टमेंट में होती तो कई बार महिलाएं ग्राहकों के साथ भेजी जातीं। मौके से पुलिस ने लैपटॉप और कई मोबाइल कब्जे में लिए।

सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर युवतियां भी करती थीं बुकिंग

आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे मामलों में दलालों के हाथों ही सारी बुकिंग का खेल किया जाता है, लेकिन यहां पर युवतियां भी अपने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं। इसके माध्यम से ही एक रात या उससे अधिक समय सीमा की कीमत तय की जाती थी। यही कारण है कि पुलिस ने लड़कियों को आरोपी बनाया है।

ये चढ़े हत्थे
अभिषेक कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल पुत्र अनिल कुमार निवासी कृष्णा गली भावपुर सादरा दिल्ली, नौशाद हुसैन पुत्र खालिद हुसैन निवासी मोहल्ला औरंगाबाद, तहसील नजीबाबाद, कीरतपुर जिला बिजनौर, राजवीर गिल पुत्र किलवेन्द्र सिंह गिल निवासी कुकियाली, गुरबाग, चंदेर, पंजाब, रसैल हुसैन पुत्र कारी हुसैन निवासी गोविंदपुरी, कालकाजी, डीडीए फ्लैट दिल्ली, संजीत भारोई पुत्र संतोष भरोई निवासी नगेटिया जिला पीलीभीत, यूपी, सुरेंद्र सिंह पुत्र गोपाल निवासी चंदनी, खटीमा जिला यूएसनगर। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, हरियाणा की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed