फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news : Police will ask for name and address if you walk on road at night

देहरादून : रात में सड़क पर घूमे तो पुलिस पूछेगी नाम-पता, एसपी सिटी श्वेता चौबे ने दिए निर्देश 

Tue, 27 Oct 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Dehradun news : Police will ask for name and address if you walk on road at night
एसपी सिटी श्वेता चौबे - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

शहर में अगर आप रात को सड़कों पर घूमने के शौकीन हैं तो जरा सतर्क हो जाइए। पुलिस आपका नाम-पता पूछकर अपने रजिस्टर में दर्ज करेगी। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने सर्दियों में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने पुलिस को अधिक मुस्तैदी और चुस्ती के साथ चौक-चौराहों व गलियों में सक्रिय रहने को कहा है। साथ ही दुकानदारों से बातकर जरूरी इंतजाम करने को भी आदेशित किया है। दरअसल, सर्दियों की रात में शहरवासियों की दिनचर्या भी बदल जाती है। रात में जल्दी सोना और फिर देरी से बाहर निकलना शुरू हो जाता है। इस बीच रात में भी लोगों की चहलकदमी कम हो जाती है।
विज्ञापन


लिहाजा, इस मौके का फायदा उठाकर अपराधी शहर में घटनाओं को अंजाम देते हैं।ऐसे में एसपी सिटी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने एकांत और पॉश कॉलोनियों की वेलफेयर सोसायटी से मीटिंग कर कॉलोनियों में गार्ड व चौकीदार नियुक्त कराने को कहा। रात्रि पिकेट, गश्त पार्टी की संख्या बढ़ाने व उनको भली-भांति ब्रीफ करने को भी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। एटीएम की सुरक्षा के लिए संबंधित बैंक से भी बात की जाए ताकि वहां पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम-पते के साथ सामान का ब्योरा भी रखेगी पुलिस

रात में घूमने से पूछताछ करने के बाद पुलिस न केवल नाम-पता लिखेगी, बल्कि उनके पास मौजूद सामान का ब्योरा भी अपने रजिस्टर में दर्ज करेगी। चौक-चौराहों व गलियों में रजिस्टर लेकर पुलिस इन सभी के नाम पते दर्ज करेगी। 

ये भी दिए निर्देश

- त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के साथ ही पुलिस बल की निरंतर गतिशीलता बढ़ाई जाए। 
- बाजारों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु व्यापारियों और जनता के साथ मीटिंग कर कैमरे लगवाने हेतु जागरूक किया जाए। 
- सीओ रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चेक करेंगे। समय समय पर मोबाइल, जोनल मोबाइल व सुपर जोनल मोबाइल व पीसीआर वैन को चेक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed