फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Plans to install RFID outside homes, sensor will tell whether garbage is lifted or not

देहरादून : घरों के बाहर आरएफआईडी लगाने की योजना, अब सेंसर बताएगा कूड़ा उठा या नहीं

Sat, 10 Oct 2020 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Plans to install RFID outside homes, sensor will tell whether garbage is lifted or not
नगर निगम देहरादून - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

अगर आपके घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम ने इसका रास्ता निकाल लिया है। इसके तहत घरों के गेट पर रेडिया फ्रीक्वेंसी आईडेंटिटी डिवाइस (आरएफआईडी) लगाई जाएगी। जो बताएगी कूड़ा उठा या नहीं।

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन जल्द ही इस पर काम शुरू करेगा। आरएफआईडी के कारण कंपनी किसी भी घर के बाहर से कूड़ा नहीं उठाएगी तो इसकी सूचना वहां लगे सेंसर के जरिये नगर निगम कार्यालय को मिल जाएगी। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के मुताबिक शहर के 69 वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी कूड़ा उठा रही है। जबकि नए वार्डों के लिए जल्द टेंडर होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, वहां भी कूड़ा उठ रहा है लेकिन इसके बावजूद अब भी तमाम जगहों से कूड़ा कलेक्शन न होने की बात सामने आती है। जिसे देखते हुए सेंसर लगाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे निगम क्षेत्र के हर क्षेत्र, हर घर से कूड़ा उठान हो सके।

सर्वे से पता चलेगी मकानों की संख्या 

निगम प्रशासन हाउस टैक्स को लेकर मकानों के सर्वे कराने की तैयारी में जुटा है। जिसके चलते उसके पास निगम क्षेत्र के सभी मकानों की जानकारी आ जाएगी। इसके बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के पास मौजूद लिस्ट से उसका मिलान किया जाएगा। इसके बाद सभी मकानों के बाहर डिवाइस लगाई जाएगी। 

सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से होगी मॉनिटरिंग 

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम तैयार होगा। जिससे पार्षद निगम में अपने वार्ड में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति का रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसके अलावा पार्षद मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये भी अपने वार्डों में कूड़ा उठान के बारे में जानकारी रख सकेंगे। 

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की मॉनिटरिंग बेहद अहम है। रेगुलर मॉनिटरिंग न होने के चलते ही शिकायतें मिल रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए सेंसर लगाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा। 
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed