फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Miscreants entered house posing as nagar nigam employee held an elderly woman hostage

Dehradun: नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला को बनाया बंधक; जेवर-नकदी लूटकर फरार

Mon, 20 Jul 2026 02:55 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

महिला घर में अकेली रहती हैं। रविवार को दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया। इस दौरान उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Miscreants entered house posing as nagar nigam employee held an elderly woman hostage
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रायपुर थाना क्षेत्र की गढ़वाली कॉलोनी में नगर निगम कर्मचारी बनकर आए दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला के हाथ-मुंह बांध दिए, मारपीट की और सोने के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले में रायपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गढ़वाली कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी गीता काला ने बताया कि उनकी माता भुवनेश्वरी देवी घर में अकेली रहती हैं। रविवार 19 जुलाई को दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए दरवाजा खुलवाया और आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, घर में प्रवेश करते ही दोनों आरोपियों ने सबसे पहले घर में लगे कैमरे बंद कर दिए और महिला का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने नकदी की मांग की। विरोध करने पर दोनों ने बुजुर्ग महिला के हाथ और मुंह बांध दिए तथा उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके हाथ और पैरों में चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: कोतवाली में भाजपा नेताओं से मारपीट, मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

आरोप है कि बदमाश महिला के कानों से सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी और घर में रखे करीब तीन हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने रायपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गढ़वाली कॉलोनी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना पहचान सत्यापित किए घर के भीतर प्रवेश न दें, चाहे वह किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी होने का दावा ही क्यों न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed