फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News MBBS student become Munnabhai For girlfriend expenses police arrested

Dehradun: गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए मुन्नाभाई बन गया MBBS का छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2024 09:57 PM IST
सार

Dehradun News: आरोपी ने बताया कि उसकी दोस्ती एक युवती से है। उस पर वह लाखों रुपये खर्च कर रहा है। खर्च बढ़ने के कारण उसने मयंक का यह ऑफर स्वीकार कर लिया और उसके स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गया।

विज्ञापन
Dehradun News MBBS student become Munnabhai For girlfriend expenses police arrested
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए एमबीबीएस का एक छात्र नीट की परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गया। शुरुआती पलों में ही वह बॉयोमीट्रिक हाजिरी में पकड़ा गया। आरोपी ने अभ्यर्थी से यह सौदा दो लाख रुपये में किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। एसजीआरआर स्कूल राजा रोड में भी परीक्षा आयोजित हो रही थी। इस दौरान एक युवक की जब बॉयोमीट्रिक हाजिरी हुई तो उसका अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट्स से मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह देखकर परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज के अन्य स्टाफ ने युवक को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देव प्रकाश निवासी गिरधर घोरा, चितलनाना, जिला संचोर, राजस्थान बताया। देव प्रकाश ने वर्ष 2022 में नीट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पाली में दाखिला मिल गया और वह वर्तमान में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ICSE-ISC Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, फिर लड़कियों ने मारी बाजी; जानिए नैनीताल में किसने किया टॉप

वर्ष 2022 में ही वह ऋषिकेश, हरिद्वार और केदारनाथ घूमने आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर निवासी मयंक गौतम से हुई। मयंक नीट परीक्षा पास करना चाहता था लेकिन वह पढ़ने में कमजोर था। बार-बार असफल हो रहा था। इसके बाद से वह लगातार मयंक गौतम से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था। एक दिन गौतम ने देव प्रकाश से उसके स्थान पर नीट की परीक्षा देने की बात कही। इसके लिए उसने दो लाख रुपये का ऑफर दिया। देव प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती एक युवती से है। उस पर वह लाखों रुपये खर्च कर रहा है। खर्च बढ़ने के कारण उसने मयंक का यह ऑफर स्वीकार कर लिया और उसके स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गया।

ऐसे बनाई योजना
आरोपी देव प्रकाश ने अपनी पासपोर्ट साइज फोटो फेसबुक के माध्यम से मयंक गौतम को भेजी। इसे मयंक गौतम ने अपने परीक्षा फार्म पर लगा लिया। इसके बाद देव प्रकाश को परीक्षा केंद्र के बारे में बताया। रविवार को आरोपी उसे भेजे गए प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच गया लेकिन फिंगर प्रिंट्स और आधार कार्ड पर लगी फोटो से मिलान न होने पर वहीं पर पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed