फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Lover Killed West Bengal Girlfriend and burnt Dead body

देहरादून: पश्चिम बंगाल की युवती की हत्या कर शव जलाया, प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jun 2021 09:29 PM IST
सार

आरोपी युवक के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Dehradun News: Lover Killed  West Bengal Girlfriend and burnt Dead body
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती की देहरादून में हत्या कर उसका शव जला दिया गया। इस मामले में युवती के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस ने युवती का अधजला शव भी बरामद कर लिया है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि हलधर मुखर्जी निवासी वर्धमन ने पुलिस को तहरीर दी थी। मुखर्जी का कहना था कि उनकी बेटी निवेदिता पिछले साल दिल्ली से देहरादून आई थी। वह यहां पर ऑनलाइन लैंग्वेज कनवर्टर का काम करती थी। निवेदिता करीब आठ माह पहले अंकित कुमार निवासी चांदपुर, नकुड़, सहारनपुर के संपर्क में आई। अंकित रेत बजरी सप्लाई का काम करता था। कुछ दिन बाद में निवेदिता ने परिजनों को बताया कि वह अंकित से प्यार करती है। पहले निवेदिता पेइंग गेस्ट सुविधा में रहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले अंकित उसे अपने साथ जाखन ले आया। 
विज्ञापन


आखिरी बार निवेदिता की बात अपने परिजनों से 28 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद से उसका कोई संपर्क उनसे नहीं हुआ। कई दिन बीतने के बाद अंकित का नंबर भी बंद आने लगा। इस पर परिजनों ने अंकित को फेसबुक के माध्यम से तलाशाना शुरू किया तो उससे संपर्क हो गया। अंकित ने निवेदिता के परिजनों को बताया कि एक दिन वह उसके साथ बॉलकनी में बैठी हुई थी और वहां से अचानक गिर गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। अंकित ने परिजनों को बताया कि वह इस बात से घबरा गया और उसका किमाड़ी मसूरी मार्ग पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब सुनकर उनके होश उड़ गए और परिजन देहरादून आ गए। उन्होंने शुरूआत में मामले की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने जब अंकित की मोबाइल लोकेशन निकाली तो वह जाखन में मिली। पुलिस ने तत्काल अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वही बात दोहराई जो उसने निवेदिता के परिजनों को बताई थी। पुलिस ने अंकित की निशानदेही पर निवेदिता का अधजला शव बरामद भी कर लिया है। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है, जिससे निवेदिता के शव को ले गया था। 

26 अप्रैल को लाया था अपने फ्लैट पर 

अंकित कुमार चौधरी निवेदिता को 26 अप्रैल को अपने फ्लैट पर लेकर आया था। उसने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ बैठी हुई थी। उसके सिर में दर्द हो रहा था और परेशान भी चल रही थी। अचानक वह नीचे गिर गई।

अंकित ने नीचे जाकर देखा तो उसकी नाक से खून बह रहा था। कुछ देर बाद उसकी सांस भी बंद हो गई। इस बात से वह इतना घबरा गया कि उसे कुछ नहीं सूझा तो वह कार में लेकर किमाड़ी मार्ग जा पहुंचा। यहां उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खाई में धकेल दिया। 

जनवरी में पति बताकर लाया था उसे 
निवेदिता पहले नेशविला रोड पर स्थित एक पेइंग गेस्ट में रहती थी। जब दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे तो उसने वहां जाकर खुद को निवेदिता का पति बताया और उसे वहां से ले आया। अंकित ने उसे जाखन में एक पेइंग गेस्ट सुविधा में ठहराया। वहां से अक्सर वह एक-दूसरे के पास आते जाते रहते थे। 

मामले में अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और भी कई बातें सामने आ सकती हैं। प्राथमिक पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- सरिता डोभाल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed