फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Lok Sabha President Om Birla told Budget session will be Run complete time

पूरा चलेगा लोकसभा का बजट सत्र, विपक्ष को हर सवाल का जवाब मिलेगा: ओम बिरला

Fri, 08 Jan 2021 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Jan 2021 09:52 PM IST
सार

  • बोले पांच घंटे की चर्चा के बाद पारित हुए थे कृषि बिल
  • दिल्ली में जुटेंगे पूरे देश के निकायों के प्रतिनिधि

विज्ञापन
Dehradun news: Lok Sabha President Om Birla told Budget session will be Run complete time
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस बार लोकसभा का बजट सत्र पूरा चलेगा। विपक्ष को सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। शून्यकाल और प्रश्नकाल भी आयोजित होगा। सत्र उतना ही चलेगा जितना पहले चलता था।

विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए प्राइड (संसदीय लोकतंत्र प्रशिक्षण संस्थान) की ओर आयोजित परिचय सम्मेलन के बाद मीडिया से मुखातिब लोकसभा अध्यक्ष ने किसान आंदोलन पर भी अपनी बात रखी। किसानों के आंदोलन पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना सबका अधिकार है।
विज्ञापन


लोकसभा में हमारा अधिकार चर्चा कर बिल पारित करना है, कृषि बिलों पर पांच घंटे की चर्चा हुई थी। वहीं, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोकसभा जल्द ही सारे देश के निकायों के अध्यक्षों का सम्मेलन दिल्ली में आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में जुटेंगे पूरे देश के निकायों के प्रतिनिधि

लोकसभा अब जल्द ही सारे देश के निकायों के अध्यक्षों का सम्मेलन दिल्ली में आयोजित करने की तैयारी कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा सचिवालय की संस्था प्राइड (संसदीय लोकतंत्र प्रशिक्षण संस्थान) के जरिए यह आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि अधिकारों के साथ दायित्व पर भी बात की जाए।

शुक्रवार को दून में मीडिया से मुखातिब लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में लोकतंत्र की परंपरा वैदिक काल से है। लोकतंत्र हमारी जीवन पद्धति में शामिल है। आजादी के बाद पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार भी दिए गए हैं। अब कोशिश है कि विधानसभाएं हर राज्य में इन संस्थाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं।

जरूरी यह है कि अधिकार के साथ ही दायित्व की जानकारी भी हासिल हो और इसके लिए अभियान चलाया जाए। लोकसभा अध्यक्ष के मुताबिक इसी लिए प्राइड की ओर से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में पूरे देश के जिला पंचायत अध्यक्षों और अन्य निकाय प्रतिनिधियों का सम्मेलन कराया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार, उत्तराखंड के पंचायत मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद थे।

संविधान जानो अभियान की रूपरेखा तैयार
लोकसभा अध्यक्ष के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। इसी के तहत अब संविधान जानों अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अभियान को राज्यों की विधानसभाओं के जरिये सरकारों के सहयोग से चलाने पर विचार किया जा रहा है। यह भी सोचा जा रहा है कि विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान भी संविधान की जानकारी दी जा सकती है।

दलबदल कानून पर जल्द आएगी रिपोर्ट
लोकसभा अध्यक्ष के मुताबिक दलबदल कानून और सदन की कार्यवाही को बाधित न होने पर गठित लोकसभा समितियों की रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। अध्यक्ष के मुताबिक सदन में किस तरह से व्यवहार करना है, वैल में न आने, नारेबाजी न करने आदि को लेकर पहले से ही नियम बने हुए हैं। लोकतंत्र में चर्चा के बाद परिणाम निकलते हैं।

ओम बिरला ने त्रिवेणीघाट पर की गंगा आरती

दून में प्रेसवार्ता के बाद ओम बिरला गंगा आरती में शामिल होने के लिए त्रिवेणीघाट पर पहुंचे। यहां पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनिता ममगाईं ने उनका स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष के विशेष आग्रह पर लोकसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश में संध्याकालीन आरती में प्रतिभाग किया। गंगा आरती में शामिल होने से पहले कैलाश आश्रम में जाकर संतों से आशीर्वाद लिया। क्षेत्रवासियों ने भी फूल बरसाकर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला को भगवान गणेश का प्रतीक चिह्न और गंगाजली भेंट की। 

इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर रवि शास्त्री, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद प्रदीप कोहली, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद रीना शर्मा, जयंत शर्मा, विजेंद्र मोगा, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, सतीश सिंह, सुमित सेठी, राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा, कमला नेगी, वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed