{"_id":"6592ac51743fe498de04a06f","slug":"dehradun-news-leopard-seen-inside-jolly-grant-airport-premises-run-on-terminal-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एयरपोर्ट पर फिर दिखा गुलदार, टर्मिनल क्षेत्र में कुत्तों के पीछे भागा, CCTV में कैद हुई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एयरपोर्ट पर फिर दिखा गुलदार, टर्मिनल क्षेत्र में कुत्तों के पीछे भागा, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Mon, 01 Jan 2024 05:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:51 PM IST
सार
Dehradun News: बीते साल भी देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में कई बार गुलदार दिखाई दे चुका है। ऐसे में यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट कर्मचारियों पर भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। जिसकी तस्वीर एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बीती रात एक गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दे दिया। जिस कारण एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर रात तक फ्लाइटों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा तमाम विभागों के कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर गुलदार का दिखाना काफी खतरनाक हो सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन की मांग है कि गुलदार को जल्द ही पकड़ा जाए।
विज्ञापन
Leopard Terror: सिंगली में सुबह से पसर जाती है खौफ की चादर, शाम चार बजते ही लग जाता है 'कर्फ्यू'
विज्ञापन
Trending Videos
बीते साल भी कई बार दिखा गुलदार
बता दें कि बीते जुलाई माह में भी देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में गुलदार कई बार दिखाई दिया था। एयरपोर्ट से सटी बाउंड्री के पास जंगल में गुलदार ने गोवंश का शिकार भी किया था। अब एक बार फिर एयरपोर्ट के अंदर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। जिससे हवाई पैसेंजरों को भी खतरा पैदा हो गया है।