Dehradun: एयरपोर्ट पर फिर दिखा गुलदार, टर्मिनल क्षेत्र में कुत्तों के पीछे भागा, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Dehradun News: बीते साल भी देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में कई बार गुलदार दिखाई दे चुका है। ऐसे में यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट कर्मचारियों पर भी खतरा बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। जिसकी तस्वीर एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बीती रात एक गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दे दिया। जिस कारण एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है।
देहरादून एयरपोर्ट पर रात तक फ्लाइटों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा तमाम विभागों के कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर गुलदार का दिखाना काफी खतरनाक हो सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन की मांग है कि गुलदार को जल्द ही पकड़ा जाए।
Leopard Terror: सिंगली में सुबह से पसर जाती है खौफ की चादर, शाम चार बजते ही लग जाता है 'कर्फ्यू'
बीते साल भी कई बार दिखा गुलदार
बता दें कि बीते जुलाई माह में भी देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में गुलदार कई बार दिखाई दिया था। एयरपोर्ट से सटी बाउंड्री के पास जंगल में गुलदार ने गोवंश का शिकार भी किया था। अब एक बार फिर एयरपोर्ट के अंदर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। जिससे हवाई पैसेंजरों को भी खतरा पैदा हो गया है।