फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Jharkhand student shot himself Admitted in Hospital in critical Condition

Dehradun: झारखंड के छात्र ने देहरादून में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, डिप्रेशन में होने की बात आ रही सामने

Wed, 16 Apr 2025 11:04 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:04 PM IST
सार

शशि, एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है और प्रेमनगर के कोटला संतोर में दो अन्य साथियों के साथ किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन
Dehradun News Jharkhand student shot himself Admitted in Hospital in critical Condition
अस्पताल के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र शशि शेखर यादव ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार ली। शशि, एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है और प्रेमनगर के कोटला संतोर में दो अन्य साथियों के साथ किराए के मकान में रहता था। गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना के समय शशि अपने कमरे में अकेला था। उसके एक साथी हाल ही में बिहार गया था, जबकि दूसरा उस समय घर से बाहर था। शाम को गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग शशि के कमरे में पहुंचे, जहां उसे लहूलुहान हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पत्थर दिल पिता: पैसे चोरी करने पर दी मौत की 'सजा'...चीखता रहा बेटा, नहीं पसीजा दिल, फिर ऐसे कर दिया उसे 'शांत'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।शशि के साथियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था। हालांकि, उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस शशि के परिजनों से संपर्क कर रही है और उसके मोबाइल व अन्य सामान की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed