{"_id":"608c4ca18ebc3ebf8277cb1c","slug":"dehradun-news-interest-money-recovery-two-agents-arrested-for-trying-to-kidnap-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: उधारी वसूलने के लिए एजेंटों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: उधारी वसूलने के लिए एजेंटों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास, दो लोग गिरफ्तार
Sat, 01 May 2021 12:01 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 01 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में ब्याज के पैसे न लौटने पर एक दो वसूली एजेंटों ने हथियारों के बल पर एक व्यक्ति के अपहरण का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को मय हथियार गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजपुर राकेश शाह ने बताया कि आरोपी ब्याज पर पैसे देने वाले मियांवाला निवासी नील अरुण के लिए काम करते हैं। ब्याज का पैसा न लौटाने वालों का वह अपहरण कर उनसे जबरन वसूली करते हैं। नील अरुण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद बदमाश मसूरी रोड स्थित निर्माणाधीन मेगा काउंटी सोसायटी में एक व्यक्ति दानिश का अपहरण करने के उद्देश्य से आए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दानिश पुत्र इकराम, निवासी हुसैनपुर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, हाल निवासी कुठालगेट को को खुखरी और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी ग्राम हरछावाला तपोवन और प्रदीप निवासी आमवाला तरला के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह ब्याज पर पैसे देने वाले मियांवाला निवासी नील अरुण के लए काम करते हैं। वह लोगों को ब्याज पर पैसा देता है।
विज्ञापन
जो पैसा वापस नहीं करते हैं, उन्हें पकड़ कर नील अरुण के अड्डे पर ले जाते हैं और वहां मारपीट कर जबरन वसूली करते हैं। मौके से कुछ ही दूरी पर नील अरुण की गाड़ी खड़ी थी। इसी में बिठाकर दानिश को ले जाना था। पुलिस के पहुंचते ही नील अरुण भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
25 को भी किया था अपहरण, बृहस्पतिवार तक की दी थी मोहलत
दानिश ने भी नील अरुण से ब्याज पर पैसे लिए थे। 25 अप्रैल को भी दोनों दानिश का अपहरण कर ले गए थे और दो दिन तक अपने कब्जे में रख कर डराया-धमकाया और दो दिन की मोहलत देकर उसे छोड़ दिया था। दो दिन बाद पैसे न देने के कारण वह उसे जबरन उठाकर ले जा रहे थे।