फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Himalayan goat meat and Uttara fish will reach at home

देहरादून: घर तक पहुंचेगा हिमालयन गोट मीट और उत्तरा फिश, सहकारिता फेडरेशन की नई योजना 

Thu, 08 Oct 2020 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Oct 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Himalayan goat meat and Uttara fish will reach at home
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमालयन ब्रांड के नाम से बकरे का मीट और उत्तरा फिश की अब देहरादून शहर में होम डिलीवरी होगी। सहकारिता फेडरेशन के माध्यम से इस योजना को संचालित किया जाएगा। पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री रेखा आर्य ने हिमालयन गोट मीट और फिश मार्केटिंग योजना का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


सहस्त्रधारा रोड स्थित उत्तराखंड शिल्प इंपोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भेड़ बकरी और शशक पालक सहकारिता फेडरेशन के माध्यम से मार्केटिंग की नई योजना की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (एनसीडीसी) की सहायता से राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के तहत सहकारी समिति के सदस्यों को क्लस्टर आधारित उत्पादों के लिए मार्केटिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उत्तराखंड देश का पहला पर्वतीय राज्य है। जिसने पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए हिमालयन के नाम से बकरे के मीट और उत्तरा फिश की ब्रांडिंग की है। इससे जहां पशुपालकों की आय का साधन बढ़ेगा।

वहीं, राज्य के उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त मीट प्राप्त होगा। आने वाले समय इस योजना को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य जिलों में शुरू किया जाएगा। राज्य में 7000 से अधिक महिला पशुपालकों की आजीविका इसी से चलती है। मंत्री ने फिश व मीट ऑफ व्हील्स का निरीक्षण किया। 

सचिव पशुपालन आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि बेहतर मार्केेटिंग व्यवस्था से पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इस परियोजना को एनसीडीसी राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम द्वारा फंडिंग की व्यवस्था की जा रही हैं। उत्तरा फिश के माध्यम से जहां केवल 70 मीट्रिक टन मीट व मछली का उत्पादन हो रहा है। इसे बढ़ा कर एक हजार मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 


इस मौके पर विधायक मसूरी गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंद्र कटारिया, प्रबंध निदेशक डा.अविनाश आनंद, निदेशक पशुपालन केके जोशी, खाद्य अभिहित अधिकारी गणेश कंडवाल, प्रबंध निदेशक मत्स्य जेसी पुरोहित, मत्स्य फेडरेशन हरिद्वार के अध्यक्ष महिपाल सिंह, भेड़ पालन हरिद्वार उपाध्यक्ष काजी मुईउद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed