{"_id":"5f8b03108ebc3e9b765b69a0","slug":"dehradun-news-fire-in-a-closed-firecracker-factory-at-sahaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसपुर : बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, फायर सर्विस के जवानों ने एक घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसपुर : बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, फायर सर्विस के जवानों ने एक घंटे बाद पाया काबू
Sat, 17 Oct 2020 08:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 17 Oct 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर में शंकरपुर स्थित बंद पड़ी एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज सुन आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दो फायर टेंडर वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
मालूम हो कि शंकरपुर में स्वारना नदी किनारे कई सालों से एक पटाखा फैक्ट्री बंद पड़ी है। शनिवार सुबह नौ बजे फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों को दी। जवानों ने फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो वहां से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन
साथ ही पटाखों के फूटने की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है। ऐसे में आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने फैक्ट्री के अंदर घुस कर वहां बिखरे बारूद में आग लगा दी होगी। बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन