फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Fire in a closed firecracker factory at Sahaspur

सहसपुर : बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, फायर सर्विस के जवानों ने एक घंटे बाद पाया काबू

Sat, 17 Oct 2020 08:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Oct 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Fire in a closed firecracker factory at Sahaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

सहसपुर में शंकरपुर स्थित बंद पड़ी एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज सुन आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दो फायर टेंडर वाहनों का सहारा लेना पड़ा। 

विज्ञापन


मालूम हो कि शंकरपुर में स्वारना नदी किनारे कई सालों से एक पटाखा फैक्ट्री बंद पड़ी है। शनिवार सुबह नौ बजे फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों को दी। जवानों ने फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो वहां से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन


साथ ही पटाखों के फूटने की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है। ऐसे में आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने फैक्ट्री के अंदर घुस कर वहां बिखरे बारूद में आग लगा दी होगी। बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed