{"_id":"63efc719b202a4199209ad34","slug":"dehradun-news-fire-broke-out-in-clothes-shop-in-paltan-market-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: देर रात पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: देर रात पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
Fri, 17 Feb 2023 11:59 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:59 PM IST
सार
रामा मार्केट के सामने प्रभुराम की कपड़ों की दुकान है। रात करीब दस बजे दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
पलटन बाजार में दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के पलटन बाजार में शुक्रवार की रात एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामा मार्केट के सामने प्रभुराम की कपड़ों की दुकान है। रात करीब दस बजे दुकान में अचानक आग भड़क गई। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी ने आग पर करीब 15 मिनट में ही काबू पा लिया था। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन