फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Fierce fire in shoe foam manufacturing company by welding spark in Selaqui

Dehradun: सेलाकुई में जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा

Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

प्रोडक्शन रूम के पास ही वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी फोम पर गिरी। जिससे पहले आग सुलगी और फिर तेजी से भड़कने लगी। जिस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Dehradun News Fierce fire in shoe foam manufacturing company by welding spark in Selaqui
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में सोमवार को अचानक आग भड़क गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे में आग का काबू पाया। आग लगने की वजह वेल्डिंग कार्य के दौरान उठी चिंगारी बताई जा रही है। आग से करीब 40 हजार का फोम और अन्य सामान जल गया।

विज्ञापन


सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन के कर्मचारियों को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रकाश लिमिटेड कंपनी में आग लग गई है। जिस पर फायर स्टेशन अधिकारी मुन्ना लाल के नेतृत्व में दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे। तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। 
विज्ञापन


Udhayanidhi Stalin: सीएम धामी ने की उदयनिधि के बयान की निंदा, कहा-2024 में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ ने बताया कि दो गाड़ी मौके पर भेजी गई थी, लेकिन एक ही गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन रूम के पास ही वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी फोम पर गिरी। जिससे पहले आग सुलगी और फिर तेजी से भड़कने लगी। जिस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई।

पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती देख उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कंपनी के मालिक प्रकाश कुमार ने बताया कि आग से करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। कंपनी में करीब 60 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed