फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : during protest student lock them selves in principal office at dav pg college

देहरादूनः  डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों ने बंद कराया प्राचार्य कक्ष, रात तक चला हंगामा

Tue, 23 Feb 2021 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Feb 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : during protest student lock them selves in principal office at dav pg college
छात्रों ने खुद को प्राचार्य कार्यालय में बंद कर लिया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई न होने पर कई छात्र संगठनों ने प्राचार्य कक्ष को खाली करा दिया। छात्रों ने खुद को कक्ष में बंद कर देर रात तक जमकर हंगामा किया। देर शाम पुलिस बल भी कॉलेज पहुंचा, जिसके बाद देर रात छात्रों को शांत कराया जा सका।

विज्ञापन


छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले एनएसयूआई, आर्यन, सत्यम आदि छात्र संगठनों के नेता डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई कक्षाओं के छात्रों को अनुपस्थित दर्शाया है। परिणाम में अंक नहीं जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


आंतरिक व बाह्य परीक्षा में बैठने का अंतिम मौका देने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर छात्र भड़क गए और उन्होंने प्राचार्य कक्ष को खाली करवा दिया। कई छात्रों ने खुद को घंटों कक्ष में बंद भी रखा और जमकर हंगामा काटा। देर शाम को छात्र प्राचार्य को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। देर शाम कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके घंटों बाद देर रात छात्रों को शांत कराया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के नेताओं ने कहा कि विवि स्तर पर कॉलेज की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। वहीं, मुख्य नियंता डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों का समाधान विवि स्तर पर होना है। सभी मांगों से विवि को अवगत कराया गया है, लेकिन छात्र संगठन बात सुनने को तैयार नहीं हैं। 


प्रदर्शन में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निखिल शर्मा, पूर्व महासचिव नीरज चौहान, उदित थपलियाल, आशीष रावत, संजय चंद, आकिब अहमद, मनमोहन, हनी सिसौदिया व अन्य शामिल रहे।

सभी मांगें विवि स्तर पर लंबित हैं। छात्रों को यह समझना चाहिए। छात्र प्रदर्शन करने पर अड़ रहे हैं। अनावश्यक हंगामा करने से छात्रों को बचना चाहिए। 
- डॉ. अजय सक्सेना, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed