{"_id":"5f43908d24145267983eef98","slug":"dehradun-news-company-manager-accused-of-fraud-of-twenty-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी मैनेजर पर बीस लाख की धोखाधड़ी का आरोप, निदेशक की तहरीर पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी मैनेजर पर बीस लाख की धोखाधड़ी का आरोप, निदेशक की तहरीर पर मुकदमा
Mon, 24 Aug 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मोहब्बेवाला स्थित मैसर्स रावत इंजीनियरिंग टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने कंपनी के सीनियर मैनेजर पर बीस लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निदेशक रघुनंदन सिंह रावत ने मुताबिक सुभाष नगर निवासी जुगल किशोर पंत उनकी कंपनी में 27 साल से सीनियर मैनेजर हैं। जुगल किशोर फाइनेंस और एकाउंट का काम भी देखता था। बैंक से लेनदेन करने का अधिकार भी उसे दिया गया था।
विज्ञापन
रघुनंदन सिंह रावत के मुताबिक मई 2020 में एकाउंट बुक देखी तो पता चला कि जुगल ने कंपनी के खाते से 16,95,550 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए हैं। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपये नगद निकाले हैं। स्पष्टीकरण मांगा गया तो जुगल ने ईमेल से जवाब दिया और कंपनी आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि जुगल ने मकान खरीदने के लिए 2014 में कंपनी से लोन भी लिया था। जबकि कंपनी में इसका कोई रिकार्ड नहीं है। लोन लेने के लिए जुगल ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने जुगल पर अपने वेतन से टीडीएस न काटने और हर महीने वेतन से पांच हजार रुपये ज्यादा अपने खाते में डालने का भी आरोप लगाया है।