फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: cm trivendra singh rawat inaugurate sadaiv doon yojna

Dehrdaun News : मुख्यमंत्री किया स्मार्ट सिटी की सदैव दून योजना का शुभारंभ, कहा- आसानी से मिल सकेंगी नागरिक और विभागीय सेवाएं

Fri, 29 Jan 2021 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: cm trivendra singh rawat inaugurate sadaiv doon yojna
स्मार्ट सिटी की सदैव दून योजना का शुभारंभ - फोटो : amar ujala

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आईटी पार्क स्थित आईटीडीए में देहरादून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ‘सदैव दून’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। परियोजना के तहत राजधानी दून में 200 स्थानों पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ‘सदैव दून’ प्रोजेक्ट से राजधानी में यातायात की समस्या से निपटने के साथ ही आपदा प्रबंधन में भी समय पूर्व तमाम जानकारियां हासिल होंगी। स्वचालित नंबर प्लेट के जरिये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की निगरानी के वाहनों की आवाजाही की भी निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन


सीएम रावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत की है, जिसके तहत देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी के तहत तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। देश के अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के बहुआयामी परिणाम हैं। राजधानी में  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बेहतर कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम रावत ने कहा कि राज्य में पिछले दो दशकों में यातायात में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में समय के अनुसार आधुनिक तकनीकों का प्रयोग बहुत जरूरी है। कहा कि तकनीक के माध्यम से तमाम समस्याओं के निराकरण में स्मार्ट सिटी का मॉडल कारगर साबित होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सेवा यहां के नागरिकों के जीवन में क्रांतिकारी सुधार लाएगी। देहरादून में इनक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत भी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि देहरादून का पिछले साल स्मार्ट सिटी में 24वां स्थान था जबकि, आज देहरादून नौवें स्थान पर है।

स्मार्ट सिटी के अंदर 30 के तहत तीसरे चरण के शहरों में देहरादून को प्रथम स्थान मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तराखंड राज्य में अच्छी प्रगति हुई है। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ विस्तारित किया जा रहा है।

जन सुविधाओं एवं जागरूकता की अनेक सुविधाएं सेवा के माध्यम से दी जा रही हैं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, एडीजी अभिनव कुमार, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन समेत कई आला अधिकारी उपस्थित रहे।

एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से जुड़ेंगे तमाम सरकारी विभाग

राज्य के तमाम सरकारी विभागों को भविष्य में एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। फिलहाल वर्तमान में पुलिस विभाग, नगर निगम, जल संस्थान, आईटीडीए, एमडीडीए को जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। आमजन की विभिन्न समस्याओं को आमजन को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802525 का भी शुभारंभ किया गया है।

49 ट्रैफिक सिग्नल, 133 एनपीआर कैमरा, 58 रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन 38 इमरजेंसी कॉल बॉक्स के जरिये निगरानी

राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। इसके तहत परियोजना के तहत 49 ट्रैफिक सिग्नल, 133 एएनपीआर कैमरा, 58 रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन, 38 इमरजेंसी कॉल बॉक्स जैसी आधुनिक तकनीक के जरिये निगरानी रखी जाएगी।


एचपीई और आईटीडीए के बीच हुआ समझौता

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की कार्यदायी संस्था हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज व सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के बीच एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत इंटरनेट ऑफ थिंग्स केंद्र की स्थापना की जानी है। यह केंद्र छात्रों के साथ ही शोधार्थियों को अत्याधुनिक आईटी तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवा रिसर्च को विकसित करने में एक मंच प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed