फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Cm Pushkar singh dhami Attend Har ghar Tiranga Abhiyan Prabhat Feri

हर घर तिरंगा अभियान: प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनता से की घरों में तिरंगा लगाने की अपील

Tue, 09 Aug 2022 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 09:53 AM IST
सार

सीएम धामी ने आह्वान किया कि नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करने के सब स्वेच्छा से आगे आएं। इस अभियान को पूरा करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Dehradun News: Cm Pushkar singh dhami Attend Har ghar Tiranga Abhiyan Prabhat Feri
तिरंगा रैली में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान व प्रभात फेरी में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम व प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, डीजीपी अशोक कुमार, मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस प्रभाव फेरी से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है। आने वाले 25 साल भारत का एक नव निर्माण करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 20 लाख घरों में तिरंगा लगाया जाना है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे। 

सचिवालय में लगाया तिरंगे का स्टॉल
सचिवालय में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के तहत प्रेरणा आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टाल लगाया गया। इसका शुभारंभ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed