{"_id":"65ccddd5dc5ae5c51607f969","slug":"dehradun-news-cm-dhami-met-captain-saurabh-in-his-house-who-returned-safely-from-qatar-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कतर से सकुशल लौटे कैप्टन सौरभ से मिले सीएम धामी, कहा- विश्व में बढ़ी भारत की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कतर से सकुशल लौटे कैप्टन सौरभ से मिले सीएम धामी, कहा- विश्व में बढ़ी भारत की ताकत
Wed, 14 Feb 2024 09:09 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:09 PM IST
सार
Dehradun News: सीएम धामी ने कहा कि कहा कि सौरभ वशिष्ट लंबे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है।
विज्ञापन
कतर से लौटे कैप्टन सौरभ से मिले सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से रिहाई के बाद दून में अपने घर पहुंचे कैप्टन सौरभ वशिष्ठ और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैप्टन सौरभ वशिष्ठ को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व नौसैनिक सौरभ वशिष्ठ से उनके टर्नर रोड स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सौरभ वशिष्ठ की रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद और भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है। कहा, उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का स्पष्ट उदाहरण है। सौरभ काफी समय के बाद मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों एवं विदेशों में रह रहे प्रवासी सभी भारतीयों को परिवारीजन कहते हैं और सभी का परिवार के मुखिया की तरह ध्यान रखते हैं। यह मौत की सजा का सामना कर रहे कतर से सौरभ वशिष्ठ की सकुशल वापसी का सबसे बड़ा उदाहरण भी है। उनके परिवार के साथ ही उन्हें भी विश्वास था कि कतर में फंसे सभी आठ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूर वापस लाएंगे।
विज्ञापन
कतर से रिहा होकर घर लौटे कैप्टन सौरभ: जिगर के टुकड़े को सामने देख भावुक हुए माता-पिता, बेटे के भी छलके आंसू
‘कष्टकारी था निर्णय, लेकिन भरोसा था’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस दिन कतर की सरकार ने पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी, यह फैसला सौरभ के परिवार के साथ ही सभी लोगों के लिए कष्टकारी तो था ही, लेकिन सभी को विश्वास था कि पीएम मोदी सभी को सकुशल निकालेंगे और आज उसी विश्वास से कैप्टन सौरभ वशिष्ठ सहित आठ नौसैनिकों की रिहाई हुई है।