{"_id":"63b711de93e50f689d21bd93","slug":"dehradun-news-cabinet-minister-premchand-aggarwal-son-filed-a-case-against-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के बेटे ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के बेटे ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 05 Jan 2023 11:40 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:40 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने झूठे तथ्य प्रस्तुत कर उनके पिता की छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने झूठे तथ्य प्रस्तुत कर उनके पिता की छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: महिला आरक्षण विधेयक पर फंसा पेच, सरकार और राजभवन की राय अलग-अलग
विज्ञापन
कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीयूष अग्रवाल नेे तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गुलशन कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी रुड़की के साथ मिलकर कांति देवी निवासी नरेंद्र नगर, टिहरी से एक भूखंड खरीदा था। बताया कि विधानसभा चुनाव में उनके पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को भारी मतों से हराया था। तभी से रमोला उनके पिता और परिवार से रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन
जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के साथ 28 दिसंबर को कांग्रेस भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। आरोप है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री को नीचा दिखाने और बदनाम करने के लिए राजस्व चोरी, स्टांप चोरी के झूठे आरोप लगाए। साथ ही इसे सोशल मीडिया और प्रेस आदि में प्रसारित करवाया। इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ छवि धूमिल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ये राज्य सरकार का दमनकारी चेहरा उजागर करता है। जिस प्रकार हमने तथ्यों के आधार पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी, सही होता कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी अपनी बात रखते। मुकदमा दर्ज कराकर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
- गरिमा दसौनी, कांग्रेस नेता