फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Artist meet CM pushkar singh dhami for film city

Film City: सीएम से मिले कलाकार, कहा- देहरादून के आसपास हो फिल्म सिटी का निर्माण

Tue, 19 Jul 2022 07:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jul 2022 07:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा।

विज्ञापन
Dehradun news: Artist meet CM pushkar singh dhami for film city
सीएम धामी से मिले कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म उद्योग से जुड़े राज्य के कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म सिटी का निर्माण देहरादून के आसपास करने का अनुरोध किया। उन्होंने फिल्म निर्माण गतिविधि में दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ाने का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


मंगलवार को फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म सिटी निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है। फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किमी के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के फिल्म क्षेत्र से जुड़े गणेश विरान, बलराज नेगी, अनुज जोशी, अशोक चौहान, प्रदीप भंडारी एवं अन्य कलाकार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed