{"_id":"5ed8776da72e007fd0276041","slug":"dehradun-news-after-found-victim-corona-positive-court-order-accused-sample-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : जिसे चाकू मारा वह निकला कोरोना पॉजिटिव, आरोपी की जांच के लिए सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : जिसे चाकू मारा वह निकला कोरोना पॉजिटिव, आरोपी की जांच के लिए सैंपल लिया
Thu, 04 Jun 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले में जेल में बंद आरोपी का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। घायल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ये फैसला लिया गया। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पटेलनगर कोतवाली में एक सप्ताह पहले हुए झगड़े में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान घायल का दून हॉस्पिटल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी का भी कोरोना टेस्ट कराने का भी आदेश दिया था। जिस पर आरोपी को जेल से अभिरक्षा में दून हॉस्पिटल लाया गया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया।
विज्ञापन