फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 50 lakh Rupees Gold and silver found from bribery accused GST assistant commissioner Dubey House

Dehradun: घूसखोरी के आरोपी दुबे के घर से मिला 50 लाख का सोना-चांदी, दो प्लाट और एक तीन मंजिला मकान

Wed, 26 Jun 2024 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2024 11:30 PM IST
सार

Dehradun News: विजिलेंस ने मंगलवार को सहायक आयुक्त जीएसटी शशिकांत दुबे को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Dehradun News 50 lakh Rupees Gold and silver found from bribery accused GST assistant commissioner Dubey House
सोना - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए जीएसटी के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे के घर से 50 लाख रुपये के सोना-चांदी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दुबे के देहरादून में दो प्लॉट और एक तीन मंजिला मकान है। विजिलेंस इस मामले में दुबे की आय और अर्जित संपत्ति का आकलन कर रही है। जल्द ही आरोपी अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। उधर, आरोपी दुबे को विजिलेंस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विजिलेंस को राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक ने शिकायत की थी। बताया था कि सहायक आयुक्त जीएसटी शशिकांत दुबे उनके रेस्टोरेंट पर आया था। वहां उसने बिल को देखकर तमाम तरह की कमियां बताईं और अपने ऑफिस बुलाया था। रेस्टोरेंट संचालक जब दुबे के ऑफिस पहुंचे तो वहां जीएसटी से सेटिंग के लिए उसने एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि: खटाखट नंबर पर कुलपति सख्त, परीक्षा नियंत्रक मुक्त, शिक्षक 10 साल के लिए होंगे डिबार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब संचालक ने कुछ समझाने का प्रयास किया तो उस पर ही गुस्सा होने लगा। जैसे-तैसे रिश्वत की रकम को घटाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया। दुबे ने रेस्टोरेंट संचालक को मंगलवार को अपने ऑफिस में रिश्वत के साथ बुलाया था। जैसे ही संचालक ने दुबे के हाथों में रिश्वत की रकम थमाई तभी विजिलेंस टीम ने दुबे को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद दुबे के कैनाल रोड स्थित घर पर भी छापा मारा गया था। वहां तलाशी में विजिलेंस को 600 ग्राम से ज्यादा सोना और दो किलोग्राम चांदी मिली है। सोना सिक्कों और बिस्कुट के रूप में जमा किया गया था। इस माल की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दुबे का एक 175 वर्ग गज का प्लॉट शिमला बाईपास पर है। निरंजनपुर में भी 200 वर्ग गज का प्लॉट दुबे के नाम पर है। ये प्लॉट उसने क्रमश: वर्ष 2013 और 2021 में खरीदे थे। इसके अलावा कैनाल रोड स्थित मकान तीन मंजिला है। इसके बारे में दुबे ने बताया है कि यह उसने लोन लेकर बनाया था। इस मामले में अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

देहरादून में ही रही है ज्यादातर तैनाती
दुबे मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वह 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है। उसकी ज्यादातर पोस्टिंग देहरादून और इसके आसपास ही रही है। वह पहले विकासनगर, मसूरी, भगवानपुर में तैनात रहा। इसके बाद उसकी पोस्टिंग आशारोड़ी ऑफिस में रही। यहां के बाद उसे बतौर सहायक आयुक्त तैनाती लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर विभाग में हुई। इस दरम्यान ही उसने ज्यादातर संपत्तियों को जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed