{"_id":"591aecd34f1c1b8351f22dcd","slug":"dehradun-new-ssp-nivedita-kukreti-joining","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की नई SSP ने संभाली कमान, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की नई SSP ने संभाली कमान, कही ये बड़ी बात
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 May 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
nivedita kukreti
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की नई एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। मीडिया से मुखातिब हुई एसएसपी ने ट्रैफिक के मुद्दे पर बेहद संभल कर जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पर पूर्व में बहुत काम हुए हैं उन्हें ही आगे बढ़ाकर जनमानस को राहत देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और प्रभावी बनाने के साथ विवेचना की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर तालमेल और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
आईपीएस स्वीटी अग्रवाल ने मंगलवार को तीन दिन की छुट्टी से लौटने के बाद खुद को कार्य मुक्त कर लिया। तीसरे पहर निवेदिता कुकरेती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले निवेदिता कुकरेती ने अधिकारियों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि अपराध उन्मूलन के साथ कानून व्यवस्था बनाकर सुरक्षा का माहौल तैयार करना पहली प्राथमिकता रहती है।