फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun new: List of 20 CAs involved in opening and running fraud companies sent to Home Ministry

देहरादून : ठग कंपनियां खोलने और चलाने में मददगार 20 सीए की सूची गृह मंत्राल को भेजी

Sun, 11 Jul 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 04:50 AM IST
सार

  • दिल्ली-गुरुग्राम के इन सीए की पॉवर बैंक जैसे एप से ठगी प्रकरण में फर्जी कंपनियों को शुरू कराने में रही भूमिका
  • एसटीएफ के रडार पर अब भी कई मोबाइल एप, सूची की गई है तैयार

विज्ञापन
Dehradun new: List of 20 CAs involved in opening and running fraud companies sent to Home Ministry
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी करने के मामले में एसटीएफ ने गृह मंत्रालय को देश के 20 संदिग्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की सूची भेेजी है। इन सीए की मदद से ही देश में दर्जनों फर्जी कंपनियां खोली गईं थी। इन्हीं कंपनियों में निवेश के नाम पर देश में सबसे बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पॉवर बैंक एप के माध्यम से हुई ठगी के मामले में हर दिन कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को एक अन्य एप के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इन सबके बीच दर्जनों फर्जी कंपनियों को भी चिह्नित किया गया है। पता चला है कि इन कंपनियों को खुलवाने और हिसाब-किताब रखने वाले सीए भी मौजूद हैं। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि ये सीए दिल्ली, गुरुग्राम आदि जगहों के हैं। इनकी मदद से ही फर्जी कंपनियों का संचालन किया जा रहा है। एसटीएफ ने गृह मंत्रालय की टीम को इन सभी सीए की सूची प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन


देशभर में 239 मुकदमे दर्ज
इस मामले से जुड़े देशभर में कुल 239 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें आठ उत्तराखंड में भी दर्ज किए गए हैं। अब तक की जांच में आए तथ्यों को राष्ट्रीय एजेंसी सीबीआई, आईबी और ईडी को भेजा जा चुका है। इनमें ईडी देश की एक क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज को नोटिस भी जारी कर चुकी है। अब भी कई एप्लीकेशन पर एसटीएफ लगातार नजर बनाए हुए है। इनमें होने वाले निवेश और अन्य गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से संचालित हो रहे एप पर नजर
एसटीएफ के मुताबिक ऐसे सभी एप पर नजर रखी जा रही है, जो चीन से संचालित हो रहे हैं। इन सभी एप के जरिये वित्तीय गतिविधियां हो रही हैं। इनमें ईजी प्वाइंट, सन फैक्ट्री, लाइटनिंग पॉवर बैंक, ईजी कॉइन, फिश प्लस आदि शामिल हैं। इन सभी के बारे में एक रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे भी जल्द राष्ट्रीय एजेंसियों को भेजा जाएगा।


मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट 
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से इस तरह के मामलों में अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पुलिस महानिदेशक की ओर से देश की कई एजेंसियों को इस संबंध में जानकारी दी है। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी इसकी जानकारी साझा की गई है, ताकि लोग इनके झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed