फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun new district magistrate ashish kumar srivastava Strict attitude

देहरादूनः चार्ज संभालने के बाद पहली बैठक में डीएम ने दिखाए सख्त तेवर, दिए ये निर्देश

Sun, 02 Feb 2020 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Feb 2020 12:44 PM IST
सार

  • जिले में विभागों को समन्वय बनाकर करना होगा काम 
  • अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जरूरी निर्देश 

विज्ञापन
dehradun new district magistrate ashish kumar srivastava Strict attitude
देहरादून के नए डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को चार्ज संभाल लिया है। अधिकारियों-कर्मचारियों की पहली बैठक में सख्त तेवर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि जिले में विभागों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। जनता के पैसों की बर्बादी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन


विभागों के बीच समन्वय न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। एक विभाग सड़क खोदता है दूसरे को उसे ठीक करने में महीनों लग जाते हैं। इससे पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं चलेगा। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को टीम देहरादून की तर्ज पर काम करना होगा। लोगों का जिलाधिकारी कार्यालय का भरोसा बना रहना चाहिए।
विज्ञापन

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को जनता मिलन के बाद सभी विभागों का काम समय से कैसे हो? इसकी मॉनीटरिंग किस तरह से की जाए? इसकी योजना बनाई जाएगी। वहीं, रिस्पना और बिंदाल नदी के पुनर्जीवन और रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों को ठीक तरीके से पूरा कराया जाएगा। इससे पहले जिले के 62वें जिलाधिकारी के रूप में शनिवार को डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के कोषागार में डबल लॉक का कार्यभार ग्रहण किया।

इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ श्रेणी कार्मिक और उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कर्मियों से मिले। इस दौरान सीडीओ जीएस रावत, एडीएम प्रशासन रामजी शरण शर्मा, एडीएम फाइनेंस बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल आदि मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को सोमवार को ज्वाइन करना था, लेकिन पूर्व डीएम सी. रविशंकर ने शनिवार को हरिद्वार में जिलाधिकारी का पद संभाल लिया था। जिसकी वजह से डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को भी शनिवार को ही कार्यभार ग्रहण करना पड़ा।

ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी करेंगे काम 

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह  पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी काम करेंगे। ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। 

पेंशन संबंधी दिक्कतें होंगी दूर

जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द एक बेहतर सिस्टम तैयार किया जाएगा। जिससे कार्यों को सही तरीके से पूरा किया जाए। वहीं, जिला स्तर पर विभागवार समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा पेंशन संबंधी दिक्कतों को भी दूर किया जाएगा। 

ग्रामीण क्षेत्रों पर भी फोकस 

जिलाधिकारी ने कहा कि केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष फोकस किया जाएगा। जिससे वहां के लोगों को भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed