{"_id":"5e68a2e08ebc3ef3f71b24a7","slug":"dehradun-new-born-baby-found-in-bush-at-sahaspur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः होली के उल्लास के बीच झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात, बुरी अवस्था में था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः होली के उल्लास के बीच झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात, बुरी अवस्था में था मासूम
Wed, 11 Mar 2020 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 11 Mar 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
मंगलवार को सभी होली के उल्लास में थे। तभी गश्त के दौरान चीता पुलिस को सहसपुर के हाजा थाना क्षेत्र में बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
घटना शाम सात बजकर 15 मिनट की है। बच्चे की आवाज सुनकर चीता पुलिस के जवानों ढूंढ खोज की तो चोरखाला के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहीं से कपड़े की व्यवस्था की और शिशु को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) सहसपुर में भर्ती कराया। जहां नवजात को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
Trending Videos
सुरक्षा की दृष्टि से नवजात दून अस्तपाल रेफर
नवजात शिशु की हालत में सुधार होने पर थाना पुलिस द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम को सूचना दी गई तथा बच्चे को सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सकों द्वारा दून अस्तपाल रेफर कर दिया गया।
सहसपुर पुलिस द्वारा बच्चे को एम्बुलेंस से दून अस्पताल भर्ती कराया गया। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर एएसपी/थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा अस्पताल जाकर जानकारी ली गई।
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम भी दून अस्तपाल पहुंची तथा नवजात शिशु को अपनी देखरेख में लिया। पुलिस द्वारा चोरखाला सहसपुर क्षेत्र में लावारिस नवजात के परिजनों की तलाश की जा रही है।