{"_id":"5c022205bdec2241a73a7486","slug":"dehradun-nagar-nigam-400-employees-needed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को 400 कर्मचारियों की जरूरत, नगर आयुक्त ने सरकार को लिखा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को 400 कर्मचारियों की जरूरत, नगर आयुक्त ने सरकार को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का विस्तार होने से अब 400 और कर्मचारियों की जरूरत होगी। कम स्टाफ में 100 वार्डों में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग एक हजार कर्मचारियों की आवश्यकता पडे़गी। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने सरकार से 400 कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन
नगर निगम को 40 नए वार्डों के चलते निगम प्रशासन को सफाई व्यवस्था, घरों से कूड़ा लेने आदि कार्याें के लिए नए सिरे से योजना बनानी पड़ रही है। वर्तमान में नगर निगम में 1773 कर्मचार कार्यरत हैं। जबकि 1600 कर्मचारियों की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार की ओर से 400 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाती है तो 1200 कर्मचारी की ही कमी रहेगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक आयुक्त, एक्सईएन, जेई, लाइट इंचार्ज समेत 400 कर्मचारियों की मांग सरकार से कर चुके हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में यह है स्थिति
कर्मचारी उपलब्ध आवश्यकता
स्थायी कर्मचारी 754 350
मोेहल्ला स्वच्छता समिति 610 350
नाला गैंग स्वच्छक 120 250
दैनिक वेतन स्वच्छक 05 50
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 284 600